पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह की करीमगंज स्थित राणा शुगर में 84 घंटे की जांच-पड़ताल के बाद रविवार शाम आयकर विभाग की टीम लाैट गई। टीम अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज ले गई है। आयकर विभाग ने यहां बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे छापा मारकर जांच शुरू की थी। टीम के जाने के बाद मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। टीम ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इन्कार किया है। इस मामले में मिल के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।