हिंदू कॉलेज में लागू की आचार संहित और नियंता मंडल के खिलाफ विद्यार्थियों ने मंगलवार को काॅलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद वहीं धरने पर बैठकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे प्राचार्य व नियंता मंडल के साथ भी तीखी नोंकझोंक हुई। बाद में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।