मुरादाबाद के कोर्ट रोड इलाके में झमाझम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम ने जहां तेज़ गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी, वहीं सड़कों पर कुछ देर के लिए जलभराव भी देखने को मिला। बारिश शुरू होते ही दुकानों के सामने खड़े लोग छत की ओर भागे और राहगीर छाते व शेड के नीचे जाकर रुके।