अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्णा भावनामृत संघ इस्कॉन मुरादाबाद की ओर से बुधवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पॉडकास्ट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें इस्कॉन दिल्ली से आए सुंदर गोपाल दस ने कहा भारत भूमि एक पवित्र भूमि है, आज भी यह सोने की चिड़िया बन सकती है, अगर हम चाहें तो। अंग्रेजों ने पूरे भारत को लूटा, लेकिन एक चीज नहीं लूट पाए, वह है हमारी वैदिक कल्चर, हमारी संस्कृति। उन्होंने कहा कि उसी को देने के लिए इस्कॉन पूरे भारत में प्रचार कर रहा है, जो हमारा संस्कार और संस्कृति है।