यंग एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल (यप परिवार) के धार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को दुगरी वाले गुरु जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जहां क्लब के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर गुरु चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण कर भंडारे की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।