मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार रात सीमेंट की पाइप से भरे ट्रक की टक्कर के बाद कार लाॅक होने से चारों दोस्त एक घंटे तक तड़पते रहे। पुलिस और आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवतियों सिमरन (18) और शिवानी (25) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों का इलाज शुरू किया।