रामपुर की पूर्व सांसद और मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा ने अभद्र टिप्पणी मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश होकर अपने खिलाफ जारी वारंट निरस्त कराए। अदालत ने बीस हजार रुपये के निजी मुचलके पर वारंट निरस्त करने की मंजूरी दी। साथ ही, अदालत ने दूसरे पक्ष को 17 फरवरी को जिरह पूरी करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि तय तारीख पर जिरह पूरी नहीं हुई तो आरोपियों की जमानत रद्द कर दी जाएगी।