मंडी परिसर में बड़े स्तर पर महंगे ब्रांडेड खजूर के नाम के पैक में सस्ती खजूर भरकर बाजार में उतारने का वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंडी छापा मारा। करीब 8.24 लाख रुपये की कीमत के 9648 किलो खजूर को सील किया और खजूर के मिसब्रांडेड या नुकसानदेह होने के शक में इसके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।