फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में कर रहे मछलियों का शिकार

गंगा किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में कई लोग मछलियों का शिकार कर रहे हैं। बीते दिनों वन विभाग की टीम ने मछलियों संग एक आरोेपी पकड़ा थाा। तिगरी और आस पास का क्षेत्र राज्य पशु बारहसिंहा अभ्यारण्य के अंतर्गत आता है। जिसमें न तो कोई मछली मार सकता और न किसी वन्य जीव का शिकार किया जा सकता है। मगर कुछ लोग वन विभाग की कार्रवाई से बेखौफ हो दिन भर गंगा में मछलियों का शिकार करने में लगे रहते हैं। रविवार शाम को बाढ़ खंड के निर्माणाधीन स्पर के किनारे बैठकर कई लोग मछलियों का शिकार कर रहे थे। काम करने वाले बाहर के कर्मचारियों ने बताया कि यहां पर दिन भर मछली मारते रहतेे हैं। इनके कारण कार्य भी प्रभावित होता है। डर रहता है कि कहीं किसी को मछली का कांटा न लग जाए। वन दरोगा संतोष कुमार का कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली मारने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें