मुरादाबाद में नशे की तस्करी में बढ़ती रंजिश में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की दूसरे गुट ने गोलीमार हत्या कर दी। घटना के बाद दूसरे दिन डबल फाटक इलाके में तनाव बना हुआ है। नशे के धंधे को लेकर हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान और गैंगस्टर शनि दिवाकर आमने सामने थे। करुला क्षेत्र में करीब 16 साल से नशे का धंधे चला रहे शनि दिवाकर को पांच साल से कमल चाैहान से चुनाैती मिलने लगी थी। लाखों की कमाई वाले इस धंधे को हाथ से जाता देख शनि दिवाकर ने कमल को रास्ते से हटाने की ठान ली। रविवार को कमल की हत्या कर उसे अंजाम भी दे दिया।