श्री साईं कन्या विद्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने अखबार छपने की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा। कार्यालय में उन्हें समाचार संकलन से लेकर प्रिंटिंग तक की जानकारी दी गई। छात्राओं ने संपादन, पेज मेकिंग और छपाई की तकनीक के बारे में सवाल भी पूछे।