मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार को भदोही का नया जिलाधिकारी बनाए जाने पर विदाई दी गई। कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, सिर पर दूल्हे जैसी पगड़ी बांधी और बैंड-बाजे के साथ बग्घी में बैठाकर विदा किया। इस मौके पर सचिव अंजुलता ने कहा कि शैलेष कुमार के नेतृत्व में कई अहम योजनाएं सफल हुईं। उन्होंने उन्हें संवेदनशील और कुशल प्रशासक बताया।