मझोला थाना क्षेत्र की एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर ले गया, जिसके बाद युवती के परिजनों ने शनिवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ एसएसपी सतपाल अंतिल से मुलाकात की। परिजनों ने युवती की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी ने चार टीमें युवती की तलाश में लगाई होने की जानकारी दी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लेगी।