बंगाली समुदाय मां दुर्गा की आराधना में डूबा हुआ है। पंडालों में महादशमी की पूजा हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रंगारंग तरीके से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। सर्वजनिन बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष असित बनर्जी ने बताया कि मनोरंजन सदन में सुबह पूजा हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कांशीराम नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में मुरादाबाद बंगाली कल्चरल एजुकेशनल सोसायटी की ओर से सुबह पूजा के बाद पुष्पांजलि दी गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।