लेडीज क्लब के दीपावली उत्सव के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर डांस किया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दीपों और सजावट से सजा सभागार उत्सव की रोशनी में नहाया नजर आया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामलीला का मंचन रहा, जिसमें महिलाओं ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और रावण के किरदार निभाए।