शेरों वाला मंदिर में चल रही विष्णु पुराण कथा में कथा वाचक पंडित विष्णु शर्मा ने कहा कि कलियुग में हरि भजन ही मानव के कष्टों से मुक्ति का सबसे सरल उपाय है। उन्होंने बताया कि भगवान के चिंतन से मनुष्य की चिंताएं दूर होती हैं। अधिक मास में भजन-कीर्तन, दान, दीपदान, जाप और गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है तथा व्यक्ति भवसागर से पार होता है।