विश्व जागृति मिशन परिवार की ओर से नौतपा के शुभ अवसर पर कंठ रोड स्थित पुष्पांजलि कार्यालय पर शरबत व भोजन वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों ने भरपेट भोजन किया और ठंडे शरबत का आनंद लिया। यह वितरण कार्यक्रम शनिवार और रविवार को भी पुष्पांजलि कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन में गीता अग्रवाल, आशा चंद्र, सरोज गुप्ता, भारती गुप्ता, राखी रस्तोगी, मंजू अग्रवाल, मधु रस्तोगी आदि का सहयोग रहा। संवाद