अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस से जिला कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष कुंवर रंजीत सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर निर्मम हत्या की गई है। इससे संपूर्ण राजपूत समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।