कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी ने कहा कि उनकी कंपनी आराध्यम इंफ्रा बिल्डर के खिलाफ गलत ढंग से 72 लाख की जीएसटी रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है। राज्य कर की कार्रवाई से क्षुब्ध आभा चौधरी ने कहा कि वह सरकार के समक्ष जीएसटी रजिस्ट्रेशन सरेंडर करेंगी। बुद्धि विहार परशुराम चौक स्थित कार्यालय पर आराध्यम इंफ्रा बिल्डर की एमडी आभा चौधरी ने पत्रकारों को बातचीत में कहा कि वह जीएसटी के नोटिस से आहत हैं। आरोप लगाया कि जीएसटी लोगों को व्यवसाय करने से डराने की एक कूटनीतिक साजिश है।