मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में 365.50 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने 136.15 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें बुद्धि विहार फेज-2 का वॉर मेमोरियल, श्रीराम वाटिका और खेल पार्क प्रमुख हैं। साथ ही 229.35 करोड़ रुपये की 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें 1000 सीटों वाला ऑडिटोरियम, इंडोर स्टेडियम और दिव्यांगजन डिजिटल लाइब्रेरी जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।