आकर्षण का केंद्र बनीं झाकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और वातावरण में गूंजते श्रीराम के जयकारे... श्रीराम नवमी कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्मोत्सव पर जब शहर में शोभायात्रा निकली तो माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।