शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बांग्ला गांव में कुत्तों ने बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर काट लिया, जिसमें बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और अभिभावक बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर रहे हैं। इसी कड़ी में चक्कर का मिलक इलाके में भी कुत्ते के काटने से एक बच्ची घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग तेज हो गई है।