डिलारी के प्राथमिक विद्यालय चंगेरी में पांच बच्चों ने केक काट कर जन्म दिन मनाया। कक्षा एक के मनीष, कक्षा दो की आरूषि, कक्षा तीन के अभी कुमार व भानु, कक्षा पांच की अलीना को सभी ने बधाई दी। प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार शिक्षक खिलेंद्र सिंह ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था अपने साथियों के सहयोग से की।