कुंदरकी पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे तरावीह पढ़कर घर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य के देवर एवं टायर कारोबारी मो. अनीस (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें पीठ में तीन गोलियां मारी गई हैं। वारदात के बाद हत्यारोपी मो. फरमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद कहा कि उसने हत्या कर अपना बदला ले लिया है। उसने पिस्टल दिखाते हुए कहा कि उसने इससे तीन गोलियां मारी हैं। चुनाव की रंजिश में इसे अंजाम देने की बात की है।