गन्ना भवन परिसर में किसानों का चल रहा भाकियू का धरना गुरुवार देर शाम सशर्त समाप्त हुआ। किसान नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 30 अगस्त तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित चीनी मिलों पर एफआईआर दर्ज कराने के साथ गन्ना कटौती की कार्रवाई की जाएगी।