फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भूंकप के झटकों से देर रात हिला शहर, घरों से निकले लोग..दफ्तरों व मोहल्लों में दूसरे दिन भी चर्चा

मुरादाबाद में शुक्रवार रात 11:34 बजे लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए। लगातार इतनी तेज भूकंप से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। सोसायटी में रहने वाले लोग अपने घरों से निकलकर खुली जगह में एकत्र हो गए। अपने करीबियों को फोन कर भूकंप की जानकारी दी और घर से बाहर निकलने के लिए कहा। भूकंप शांत होने के बाद भी लोगों के मन से डर नहीं निकला। लाइनपार में गायत्री नगर, प्रेम नगर, रामेश्वर कॉलोनी, दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार, कांट रोड पर रामगंगा विहार, आशियाना, अवंतिका, नवीन नगर समेत कई कॉलोनियों में काफी देर तक लोग सड़क पर टहलते नजर आए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें