डिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये के पुराने और बंद नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रकम स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में दो बोरियों में भरकर ले जाई जा रही थी। मामले में तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों में यूपी पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है।