श्रीरामलीला मैनेजिंग कमेटी लाइनपार और श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर द्वारा आयोजित राम लीला में जटायु उद्धार, सुग्रीव मित्रता और लंका दहन प्रसंग का मंचन किया। कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि वन में घूमते हुए पक्षीराज जटायु घायल अवस्था में मिलते हैं और वह सीता हरण की जानकारी देते हैं। इसके बाद राम की गोद में जटायु ने अपने प्राण त्याग दिए। आगे चल कर भक्त शबरी मिलती है। उनके कहने पर राम और लक्ष्मण सुग्रीव से मुलाकात करते हैं। सुग्रीव के बताने पर राम बाली का वध करते हैं।