डिलारी में सोमवार की रात को लगभग एक बजे क्षेत्र की नगर पंचायत ढकिया से राजपुर के जाने बाले रास्ते चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। घटना में बदमाश मुन्नू निवासी ताहरपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद के पैर में गाेली लगने से घायल जमीन पर गिर गया दूसरे बदमाश जसीम निवासी खजूर की सराय थाना छजलैट मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।