ई- रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने रामगंगा विहार स्थित कार्यालय में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि वह ई रजिस्ट्री व्यवस्था लागू नहीं होने देंगे। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि रजिस्ट्री व्यवस्था का निजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता इस व्यवस्था का विरोध करते रहेंगे। इस दौरान महासचिव कपिल गुप्ता, राजीव चौधरी, विश्वास गुंबर, अजय पाल, राघव गुप्ता, मलिक अंसारी, काजल सिंह, मुकेश वर्मा, योगेंद्र सिंह, रवि कुमार समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।