फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, मुरादाबाद हुआ श्रीराम मय

आकर्षण का केंद्र बनीं झाकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और वातावरण में गूंजते श्रीराम के जयकारे... श्रीराम नवमी कमेटी की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव पर जब शहर में शोभायात्रा निकली तो माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। धर्मगुरु अमरनाथ दीक्षित, सजंय नंद गिरी महाराज, आचार्य धीरशांत दास, अभिषेक मेहरोत्रा, गुरु अरविंद व साध्वी शिवन्या ने सुबह 11 बजे पूजा कराई। इस अवसर पर सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट के निदेशक प्रणीत गुप्ता, ओम संस से कुलीन अग्रवाल, गंगा डेरी से अमित गुप्ता, आर्किटेक्ट विनायक गुप्ता, महिंद्रा इंस्टिट्यूट से अभिषेक विश्वास, डॉ. कॉकली भौमिक को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत श्रीराम व माता-सीता को भोग लगाकर महाप्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें