मुरादाबाद में रविवार सुबह गर्व और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिला। छह प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु सिपाही जब पासिंग आउट परेड में कदमताल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने, तो पूरा माहौल भावुक और उत्साह से भर गया। फुल ड्रेस में सजे रंगरूटों की सधी चाल और दमदार प्रस्तुति ने परिजनों की आंखें खुशी से नम कर दीं, वहीं मंच से सेवा, समर्पण और अनुशासन का मजबूत संदेश भी गूंजता रहा।आउटडोर और इनडोर की फाइनल परीक्षा पास करने के बाद मुरादाबाद के छह प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 4941 प्रशिक्षु सिपाही रविवार को पासिंग आउट परेड के बाद यूपी पुलिस में शामिल हो गए।