फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad में दोस्त बने जान के 'दुश्मन', लिया बदला! अचानक क्यों उठाया इतना बड़ा कदम? जानें पूरी कहानी!

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के गुलाबबाड़ी चुंगी के पास शराब की दुकान के बाहर शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे ठेकेदार सारिक ने दो दोस्तों शाहनवाज उर्फ बबलू (35) और जुनैद (32) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सारिक दिल्ली में लोहे की सीट कटिंग का ठेका लेकर शाहनवाज और जुनैद से काम कराता था। इसी काम के 45 हजार रुपये शाहनवाज के सारिक पर निकल रहे थे। इन रुपयों को लेकर ही दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए शाहनवाज और जुनैद गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा निवासी थे। शाहनवाज के भाई फईम ने बताया कि असालतपुरा में ही रहने वाला सारिक लोहे की सीट कटिंग ठेकेदार है। उसने दिल्ली में लोहे की सीट कटिंग का ठेका लिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें