मिर्जापुर। कछवां क्षेत्र के शिवरानी, महाराजगंज निवासी एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।