मां विंध्यवासिनी मंदिर को जाने वाला नया वीआईपी मार्ग दो पहिया वाहन स्टैंड सरीखा लग रहा है। मार्ग पर ही वाहनों को खड़ा कर दिए जाने की वजह से आम श्रद्धालुओं को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विंध्याचल में वाहन स्टैंड बनाने के बावजूद लोग वाहनों के साथ मंदिर के समीप पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग के साथ ताला जड़ दिया गया है। मंगलवार की सुबह गलियों से होकर श्रद्धालु नई वीआईपी मार्ग पर पहुंचे जिससे सड़क पर वाहन स्टैंड सा नजारा देखने को मिला। वहीं स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।