फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौपाल ग्रामीणों ने आवास और शौचालय की मांग की; VIDEO

शुक्रवार को सिटी सहित 12 विकास खंड के 24 ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इस दाैरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को समस्याएं बताई साथ ही आवास और शाैचालय की मांग की। क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी मुनीश कुमार सिंह के निर्देश पर कंतित ग्रामीण और महुवारीकला अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। सरोजा देवी, रन्नो देवी, अशोक सिंह व सूरज सिंह ने पेयजल का मुद्दा उठया। ग्रामीणों ने कहा पानी टंकी से आधी आबादी को भी पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। जिगना, छानबे क्षेत्र के विजयपुर व चितौली नरोइया में आयोजित चौपाल में आवास नाली शौचालय व पेयजल की समस्या ग्रामीणों द्वारा उठाई गई। ग्राम पंचायत विजयपुर में खंड विकास अधिकारी रामपाल, नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। जमालपुर, बीडीओ रक्षिता सिंह ने तेतरिया कला में और एडीओ कोआपरेटिव विजयभान सिंह ने बनौली गांव में लोगों की समस्याएं सुनी। हलिया, फुलियारी व मनिगढ़ा में बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी व एडीओ एसटी सुनील कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पेंशन, आवास, शौचालय की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें