पोर्टल पर आनलाइन हाजिरी के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि पोर्टल पर हाजिरी लगाना संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह आदेश अव्यवहारिक है। इसको वापस लिया जाय। शिक्षकों ने कहा कि सोमवार से आनलाइन हाजिरी शुरु होनी थी लेकिन इसका विरोध करते हुए शिक्षकों ने आनलाइन हाजिरी नहीं लगाई। सुशील यादव ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के हित में नहीं है।