मिर्जापुर नगर को प्रयागराज- भदोही और वाराणसी से जोड़ने वाला एकमात्र शास्त्री सेतु रविवार की रात को ट्रक से क्षतिग्रस्त हो गया। रात में ओवरलोड बालू लेकर जा रहा ट्रक सड़क छोड़कर फुटपाथ पर चढ़ गया। इससे फुटपाथ टूटकर गंगा नदी में समा गया। अब ऊपर से नीचे गंगा नदी साफ-साफ दिखाई दे रही है। रात में किसी तरह ट्रक को निकाला गया। संयोग था कि ट्रक आगे नहीं गया। नहीं तो पुल से नीचे गिर जाता।