आपातकालीन परिस्थितियों में नियंत्रण के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में चन्दईपुर मैदान में बुधवार को जनपदीय पुलिस बल को दंगा व बल्वा नियंत्रण अभ्यास कराया गया। आपात परिस्थितियों में बलवाइयों, अराजतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा शस्त्रों, उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया गया। पुलिस कर्मियों को दंगों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों का पूर्वाभ्यास कराया गया। दंगा नियंत्रण, बल्वा के मॉक ड्रिल के दौरान ड्रोन से निगहबानी की गई। मॉक ड्रिल में पुलिस अधिकारी सहित निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी, मुख्य आरक्षी व महिला आरक्षियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रयोग कराकर पूर्वाभ्यास कराया गया।