प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर स्थित कटका गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों को वाराणसी रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन किया और आक्रोश प्रकट किया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।