मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में निकाश द्वार से दर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने पर उनको चेतावनी दी गई। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रचलित है। जिसमें विंध्यवासिनी माता के मंदिर में दर्शन के लिए चार पुलिसकर्मियों द्वारा गलत रास्ते का उपयोग करना पाया गया है।