ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर मिर्जापुर के डढ़िया के दयाराम ने तीन करोड़ रुपये जीते हैं। विकास खंड क्षेत्र के पड़रिया कला के डढ़िया मौजा निवासी दयाराम ने बताया कि ढाई वर्ष पहले ड्रीम इलेवन पर मैच खेलना शुरू किया और 2025 में हो रहे आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब मैच के दौरान तीन करोड़ रूपये जीत लिए।