मिर्ज़ापुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा है कि सड़कों के गड्ढा मुक्ति न होने या अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदारों पर तो कार्रवाई होगी ही अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की और जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक के बाद इन्होंने कहा कि अभी जनप्रतिनिधि लोगों ने जानकारी दी है कि 1 किलोमीटर सड़क बनाने का जो टेंडर हुआ था उसमें 700 मीटर ही सड़क बनी है इतना ही नहीं उसके बाद ठेकेदार भाग गया है। कहा कि इस मामले में पूरा पैसा दिया जा चुका है तो उसके लिए ठेकेदार ही नहीं अधिकारी भी जिम्मेदार है। कहा अधिकारियों को भी सस्पेंड किया जाएगा। कहा इस प्रकार की यदि कोई घटनाए आती हैं तो जो संबंधित ठेकेदार हैं उस पर कार्रवाई की जाएगी, क्षतिग्रस्त सड़क को बनवाएंगे और उनको काली सूची में भी डाला जाएगा ताकि वह प्रदेश में कहीं अन्य काम ना कर सके।