ड्रमंडगंज के बेलन बरौंधा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दशमी के दिन हुए भीषण युद्ध के बाद भगवान राम द्वारा लंकापति रावण का वध किया गया। रावण का बध होते ही दर्शकों में जय श्रीराम का घोष होने लगा। इस दौरान बरौंधा बाजार में रथ पर सवार भगवान राम की परंपरागत शोभायात्रा भी निकाली गई। बेलन बरौंधा में 125 वर्षों से होने वाले जीवंत रामलीला मंचन के साथ प्रसिद्ध विजयदशमी का मेला देखने के लिए हजारों दर्शकों के साथ सहकारी समिति बरौंधा के अध्यक्ष इंद्रदेव मिश्र, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डाo महानारायण भारती, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शांतनु मिश्र, कोषाध्यक्ष मूलचंद सोनी, पूर्व प्रधान अश्विनी कुमार मिश्र, सपा नेता अशोक मिश्र, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र मोदनवाल, निरंजन पांडेय, गुलाब चंद्र केशरवानी, मथुरा प्रसाद मिश्र, बबलू चौरसिया, प्रभात मिश्र आदि उपस्थित रहे।