चुनार पुलिस ने शनिवार की सुबह दुर्गा जी मोड़ के पास से 20 लाख के हेरोईन के साथ एक बाल अपचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया। मामले का खुलासा एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता कर किया।