बांग्लादेश में अल्पसंख्यक विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को हिंदू रक्षा समिति की ओर से नगर में पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर घंटाघर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने आह्वान किया कि हिंदुओं की रक्षा के लिए लोग आवाज उठाएं व आगे आएं।