मिर्जापुर में उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में शाहपुर चौसा में जन चौपाल लगाई और कहा कि सपा की साइकिल पंचर नहीं जमानत जब्त कराने आया हूं। केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर चौसा में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा का आत्मविश्वास डगमगा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास होना है तो उसके लिए लक्ष्मी चाहिए और लक्ष्मी क्या साइकिल पर आएंगी, नहीं। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर आएंगी।