मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कछवां थाना क्षेत्र के निगतपुर निवासी नंदलाल व उनकी पत्नी रामपत्ती देवी ने गले में फंदा लगा लिया और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने उठा ले गई।