गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। शनिवार को 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि हुई। 1.250 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का पानी चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। कोन ब्लाक के हरसिंहपुर में स्थित मुक्ति धाम डूब गया है। वहीं, छानबे, कोन, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, सिटी, पहाड़ी ब्लाक के लोगों की चिंता बढ़ गई है।