मिर्जापुर के कोतवाली पुलिस ने बीती शाम को इमरती रोड दत्तू किशन की गली स्थित परचून की दुकान पर छापेमारी कर 242 किलो पटाखा बरामद किया। मौके से पुलिस ने पटाखा का अवैध भंडारण करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा पुलिस लाइन में सीओ सिटी विवेक जावला ने किया।